1. मोहर से प्रेरित है आरबीआई का लोगो रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया का जो लोगो है वह ईस्ट इंडिया कंपनी की डबल मोहर से प्रेरित था, जिसमें थोड़ा-सा बदलाव किया गया है। 10 अरबपति जो पहले बहुत गरीब थे। 2. पहले एक निजी संस्था, अब सरकारी रिजर्व बैंक का गठन एक निजी संस्था के रूप में 1 अप्रैल, 1935 को किया गया था, लेकिन अब यह एक सरकारी संस्था है। इस केंद्रीय बैंक का राष्ट्रीयकरण साल 1949 तक नहीं हो सका था। 3. फाइनेंशियल ईयर 1 जुलाई से 30 जून भारत में फाइनेंशियल ईयर 1 अप्रैल से 31 मार्च तक होता है, जबकि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया का फाइनेंशियल ईयर 1 जुलाई से शुरू होकर 30 जून को समाप्त होता है। 4. सिर्फ करंसी नोट छापता है आरबीआई रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया सिर्फ करंसी नोटों की छपाई करता है। जबकि, सिक्कों को बनाने का काम भारत सरकार के द्वारा किया जाता है। 5. उडेशी बनी पहली महिला डिप्टी गवर्नर केजे उडेशी रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की पहली महिला डिप्टी गवर्नर बनीं। उन्हें साल 2003 में इस पद पर नियुक्त किया गया। 6. 5 और 10 हजार के नोट भी छापे रिजर्व बैंक ने 5,000 और 10,000 रुपए मूल्य वर्ग के नोटों की छपाई साल 1938 में की थी।...
Comments
Post a Comment