Skip to main content

Posts

Showing posts from 2017

​जानिए IPC में धाराओ का मतलब ...

दोस्तों आपने IPC की धाराओं के बारे में कई बार सुना होगा लेकिन क्या आप जानते हैं इन धाराओं का मतलब। आइए इनमे से कुछ धाराओं के बारे में जानते हैं। टेक्सास के कुछ अजीबोगरीब कानून! ​धारा 307​ = हत्या की कोशिश  ​धारा 302​ = हत्या का दंड ​धारा 376​ = बलात्कार ​धारा 395​ = डकैती ​धारा 377​ = अप्राकृतिक कृत्य ​धारा 396​ = डकैती के दौरान हत्या ​धारा 120​ = षडयंत्र रचना ​धारा 365​ = अपहरण ​धारा 201​ = सबूत मिटाना ​धारा 34​   = सामान आशय ​धारा 412​ = छीनाझपटी ​धारा 378​ = चोरी ​धारा 141​ = विधिविरुद्ध जमाव ​धारा 191​ = मिथ्यासाक्ष्य देना ​धारा 300​ = हत्या करना ​धारा 309​ = आत्महत्या की कोशिश ​धारा 310​ = ठगी करना ​धारा 312​ = गर्भपात करना ​धारा 351​ = हमला करना ​धारा 354​ = स्त्री लज्जाभंग ​धारा 362​ = अपहरण ​धारा 415​ = छल करना ​धारा 445​ = गृहभेदंन ​धारा 494​ = पति/पत्नी के जीवनकाल में पुनः विवाह ​धारा 499​ = मानहानि ​धारा 511​ = आजीवन कारावास से दंडनीय अपराधों को करने के प्रयत्न के लिए दंड।  You may also like तिरंगा (राष्ट्रीय ध्वज) से जुड़े रोचक तथ्य 15 अजीब कानून पाकिस्तान के 12 हैरान करदेने

टेक्सास के कुछ अजीबोगरीब कानून!

टेक्सास एक बहुत ही सुन्दर शहर है। लेकिन यहाँ कुछ ऐसे कानून हैं जो बहुत ही ज्यादा अजीब हैं। आइए जानते हैं उनमें से कुछ कानूनों के बारे में। पाकिस्तान के 12 हैरान करदेने वाले कानून 1. टेक्सास में खाली बंदूक दिखाकर किसी को धमकी देना गैरकानूनी है। 2. यूएस के टेक्‍सास में किसी गाय पर चित्रकारी करने पर सजा हो सकती है। 3. टेक्‍सास में प्‍लास या तार मोड़ने वाले औजार रखना अपराध माना जाता है। 4.टेक्सास के देवोन में अर्धनग्न होकर फर्नीचर बनाना कानून के खिलाफ है। 5.टेक्सास में अगर आप अपराध कबूल करना चाहते हैं, तो आपको कानूनी तौर पर 24 घंटे पहले पुलिस को सूचित करना होगा। 6. टेक्सास में होटल की दूसरी मंजिल से किसी भैंस पर गोली चलाना गैरकानूनी है। You may also like मोहनजोदड़ो से जुड़े तथ्य नालंदा विश्वविद्यालय से जुड़े कुछ रोचक तथ्य भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ (RAW) के बारे में रोचक तथ्य सिंहस्थ महाकुंभ : जानिए हिंदू साधू-संतो के 13 प्रमुख अखाड़ों की खास बातें किंग कोबरा के बारे में 10 रोचक तथ्य एशिया माहद्वीप से जुड़ी 18 रोचक बातें

क्रिकेट के शौक़ीन है आप तो जान ले क्रिकेट में आउट होने के 11 तरीके

क्रिकेट सबसे पसंदीदा खेलो में से एक हैं जिसे पूरी दुनिया में खेला जाता हैं लेकिन क्रिकेट में  आउट होने के सारे तरीके बहुत कम लोग ही जानते है | क्रिकेट में आउट होने के 11 विभिन्न तरीक हैं  जिन पर बॉलर अंपायर से बैट्समैन के आउट होने की  अपील कर सकता है, जो इस प्रकार है -   1)हैंडलिंग बॉल - अगर बल्लेबाज बिना फील्डर टीम की अनुमति के बिना गेद को बिना बल्ले के टच किये हाथ से टच कर लेता है और फील्डिंग टीम अपील करती है तो उसे आउट दिया जाता है ।  2) रन आउट- अगर बल्लेबाज एक छोर से दुसरे छोर की तरफ दौड़ लगाता है और दुसरे छोर पर पहुचने के पहले ही फील्डर स्टंप की गिल्लिया बिखेर देता है तो उसे रन आउट करार दिया जाता है । 3) हिट विकेट - अगर बल्लेबाज शॉट मारने के दौरान अपने शरीर या बल्ले को स्टंप से टच करता है तो वह आउट माना जाता है ।  4)फील्ड विरोधक - अगर कोई फील्डर गेद को विकेट कीपर या किसी और प्लेयर को फेकता है और बल्लेबाज उसमे बंधा उत्पन्न करता है तो उसे आउट दिया जाता है । 5)बोल्ड - जब किसी गेदबाज के फेके हुए गेद पर बलेबाज के स्टंप की बेल्स गिर जाये तो वह बल्लेबाज आउट माना जाता है, यह क्रिकेट के खेल

दुनिया के अजब गजब ट्रैफिक कानून

क्रिकेट के शौक़ीन है आप तो जान ले क्रिकेट में आउट होने के 11 तरीके 1. सैन फ्रांसिस्को में कार वॉशिंग के दौरान कार को अंडरवेयर से साफ करना गैरकानूनी है। 2. न्यू जर्सी में अगर ट्रैफिक पुलिस के इस सवाल क्या तुम्हें पता है, मैंने तुम्हें क्यों रोका? पर आपने ये अगर तुम्हें नहीं पता, तो मैं तुम्हें नहीं बताऊंगा जवाब दिया, तो आप पर स्वत 300 डॉलर यानी 18 हजार रुपए का जुर्माना हो जाएगा। 3. लंदन में टैक्सी रोकना उस वक्त गैरकानूनी है, जब आप प्लेग बीमारी से ग्रसित हैं। 4. सन सल्वाडोर में नशे में धुत होकर गाड़ी चलाने वाले शख्स को आग से झुलसाकर मारने का प्रावधान है। 5. जर्मनी के राजमार्ग पर गाड़ी रोकना गैरकानूनी है। 6. अलाबामा में आंखों पर पट्टी बांधकर गाड़ी चलाना अवैध है।  7. कैलिफोर्निया में कोई महिला हाउसकोट पहनकर गाड़ी नहीं चला सकती है। 8. रूस में गंदी कार दौड़ाने के लिए एक बार में 2000 रूबल्स यानी करीब 3400 रुपए का जुर्माना भरना पड़ता है। 9. स्वीडन में दिन में 24 घंटे और 12 महीने कार की हेडलाइट ऑन रखनी होती है। 10. कोस्टारिका में कार चलाने के दौरान शराब पीने की आजादी है। लेकिन ख्याल रहे कि आपके

जगन्नाथ रथयात्रा से जुड़ी कुछ रोचक बातें

1. भगवान जगन्नाथ, बलभद्र, व सुभद्रा के रथ नारियल की लकड़ी से बनाए जाते है क्योंकि ये लकड़ी हल्की होती है। भगवान जगन्नाथ के रथ का रंग लाल और पीला होता है और यह अन्य रथों से आकार में भी बड़ा होता है। यह यात्रा में बलभद्र और सुभद्रा के रथ के पीछे होता है। जगन्नाथ पुरी मंदिर से जुड़े 13 रोचक तथ्य 2. भगवान जगन्नाथ के रथ के कई नाम हैं जैसे- गरुड़ध्वज, कपिध्वज, नंदीघोष आदि। इस रथ के सारथी का नाम दारुक है। 3. भगवान जगन्नाथ के रथ के घोड़ों का नाम शंख, बलाहक, श्वेत एवं हरिदाशव है, इनका रंग सफ़ेद होता है। रथ के रक्षक पक्षीराज गरुड़ है। 4. भगवान जगन्नाथ के रथ पर हनुमानजी और नृसिंह का प्रतिक चिन्ह होता है। यह स्तम्भ रथ की रक्षा का प्रतिक है। 5. रथ की ध्वजा यानि झंडा त्रिलोक्यवाहिनी कहलाता है। रथ को जिस रस्सी से खींचा जाता है, वह शंखचूड़ नाम से जानी जाती है। 6. भगवान जगन्नाथ के रथ में 16 पहिए होते है, ऊंचाई साढ़े 13 मीटर होती है। लगभग 1100 मीटर कपडा रथ को ढंकने के लिए उपयोग में लाया जाता है। 7. बलराम जी के रथ का नाम तालध्वज है। इनके रथ पर महादेवजी का प्रतीक चिन्ह होता है। रथ के रक्षक वासुदेव और सारथी का नाम म

जगन्नाथ पुरी मंदिर से जुड़े 13 रोचक तथ्य

1. पुरी की सबसे खास बात तो स्वयं भगवान जगन्नाथ हैं जिनका अनोखा रूप कहीं अन्य स्थान पर देखने को नहीं मिलता है। नीम की लकड़ी से बना इनका विग्रह अपने आप में अद्भुत है जिसके बारे में कहा जाता है कि यह एक खोल मात्र है। इसके अंदर स्वयं भगवान श्री कृष्ण मौजूद होते हैं। (यह भी पढ़े – जगन्नाथ की मूर्ति के भीतर दफ़्न है श्रीकृष्ण की मौत से जुड़ा एक राज) जगन्नाथ रथयात्रा से जुड़ी कुछ रोचक बातें 2. जगन्नाथ मंदिर के शिखर पर लहराता झंडा हमेशा हवा के विपरीत दिशा में रहता है। 3. तीर्थ में आप कहीं भी हों, मंदिर के ऊपर लगे सुदर्शन चक्र हमेशा सामने ही दिखाई देगा। 4. यह है जगन्नाथ जी का महाप्रसाद। मंदिर में प्रसाद बनाने के लिए सात बर्तन एक दूसरे पर रखा जाते हैं। और प्रसाद लकड़ी जलाकर पकाया जाता है। इस प्रक्रिया में लेकिन सबसे ऊपर के बर्तन का प्रसाद पहले पकता है। 5. समुद्र तट पर दिन में हवा जमीन की तरफ आती है, और शाम के समय इसके विपरीत, लेकिन पुरी में हवा दिन में समुद्र की ओर और रात को मंदिर की ओर बहती है। 6. मुख्य गुंबद की छाया किसी भी समय जमीन पर नहीं पड़ती। 7. मंदिर में कुछ हजार लोगों से लेकर 20 लाख लोग भोज

दिवाली पर क्यों खेलते है जुआ?

जुआ एक ऐसा खेल है जिससे इंसान तो क्या भगवान को भी कई बार भयंकर मुसीबतों का सामना करना पड़ा है। जुआ, सामाजिक बुराई होकर भी भारतीय मानस में गहरी पैठ बनाए हुए है। ताश के पत्तों से पैसों की बाजी लगाकर खेला जाने वाला खेल भारत में नया नहीं है। बस हर काल में इसके तरीकों में थोड़ा परिवर्तन आता रहा है। जुआ आज खेला जाता है और पहले भी खेला जाता रहा है। आज हम आपको जुए से जुड़े कुछ खास किस्से व समय के साथ आए उसमें परिवर्तन के बारे में आपको बता रहे हैं :- जानिए महिला नागा साधुओं से जुड़े कुछ रोचक तथ्य ★ राजा नल ने गंवाया था अपना सब कुछ महाभारत में राजा नल और दमयंती की कहानी आती है। दोनों में बहुत प्रेम था। नल चक्रवर्ती सम्राट थे। एक बार वे अपने रिश्तेदारों के साथ चौसर खेलने बैठे। सोने की मोहरों पर दांव लगने लगे। राजा नल के रिश्तेदार कपटी थे, सो उन्होंने सारे खजाने के साथ उनका राजपाट, महल, सेना आदि सब जीत लिए। राजा नल की हालत ऐसी हो गई कि उनके पास पूरा तन ढंकने के लिए भी कपड़े नहीं थे। जुए के कारण पूरी धरती पर पहचाना जाने वाला राजा एक ही दिन में रंक हो गया। बाद में अपना राज्य दोबारा पाने के लिए नल को

चीन के बारे में रोचक तथ्य

1. बीजिंग में एक दिन सांस लेने का मतलब है, आपने पी ली 21 सिगरेट दुबई के कुछ इंटरेस्टिंग फैक्ट्स नहीं है एड्रेस सिस्टम → चीन की कई तस्वीरों में मास्क पहने लोग दिख जाएंगे। इसकी वजह बेइंतहा पॉल्यूशन है। चीन की राजधानी बीजिंग में एक दिन तक सांस लेने का हेल्थ पर उतना ही खराब असर पड़ता है, जितना कि एक पैकेट सिगरेट पीने से होता है। ‘ग्रेट चाइना वॉल’ के अलावा यहां का पॉल्यूशन भी स्पेस से नजर आता है। 90 फीसदी चीन के पानी में जहरीले तत्व हैं। 2. यहां ब्रा स्टडीज में भी मिलती है डिग्री → आपको जानकर हैरानी होगी कि हांगकांग पॉलिटेक्निक यूनिवर्सिटी ब्रा स्टडीज में डिग्री देती है। चीन की सबसे बड़ी लॉन्जरी मैन्युफैक्चरर ‘टॉप फॉर्म’ की फैक्ट्री में ब्रा लैब भी है। ये कंपनी हर साल विक्टोरिया सीक्रेट, प्लेटेक्स और मेडनफॉर्म जैसे ब्रांड की 60 मिलियन से ज्यादा इनरवियर्स बनाती है। 3. खाएं जाते है यूरिन में उबले अंडे → चीन के बारे में एक कहावत मशहूर है। यहां टेबल-कुर्सी को छोड़कर हर चार पैर वाली चीज खाई जाती है। यहां वर्जिन लड़कों के यूरिन में उबले अंडे खाए जाते हैं। चीन में ये ट्रेंड हजारों सालों से चला आ र

जानिए महिला नागा साधुओं से जुड़े कुछ रोचक तथ्य

1. सन्यासिन बनने से पहले महिला को 6 से 12 साल तक कठिन बृह्मचर्य का पालन करना होता है। इसके बाद गुरु यदि इस बात से संतुष्ट हो जाते है कि महिला बृह्मचर्य का पालन कर सकती है तो उसे दीक्षा देते है। किन्नर अखाड़ा – जानिए इससे जुडी ख़ास बातें और इसके नियम 2. महिला नागा सन्यासिन बनाने से पहले अखाड़े के साधु-संत महिला के घर परिवार और पिछले जीवन की जांच-पड़ताल करते है। 3. महिला को भी नागा सन्यासिन बनने से पहले खुद का पिंडदान और तर्पण करना पड़ता है। 4. जिस अखाड़े से महिला सन्यास की दीक्षा लेना चाहती है, उसके आचार्य महामंडलेष्वर ही उसे दीक्षा देते है। 5. महिला को नागा सन्यासिन बनाने से पहले उसका मुंडन किया जाता है और नदी में स्नान करवाते है। 6. महिला नागा सन्यासिन पूरा दिन भगवान का जप करती है। सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठना होता है। इसके बाद नित्य कर्मो के बाद शिवजी का जप करती है दोपहर में भोजन करती है और फिर से शिवजी का जप करती है। शाम को दत्तात्रेय भगवान की पूजा करती है और इसके बाद शयन। 7. सिंहस्थ और कुम्भ में नागा साधुओं के साथ ही महिला सन्यासिन भी शाही स्नान करती है। अखाड़े में सन्यासिन को भी पूरा सम्

किन्नर अखाड़ा – जानिए इससे जुडी ख़ास बातें और इसके नियम

किन्नर अखाड़े की महाराष्ट्र पीठाधीश्वर पायल गुरु का कहना है अखाड़ा सिर्फ इसलिए नहीं बनाया गया है कि हम धर्म के क्षेत्र में कोई दखल चाहते हैं, दरअसल इस अखाड़े का मकसद है किन्नरों की छवि को बदलना। शादी और जन्म के मौके पर जो किन्नरों की बधाई टोली चलती है उनको छोड़कर शेष जो किन्नर रेल या अन्य जगहों पर पैसा मांगते हैं या कोई ऐसा काम करते हैं जिससे किन्नरों की छवि खराब होती है, उन लोगों को बदलने के लिए प्रेरित करना इस अखाड़े का मूल उद्देश्य है। किन्नरों से जुड़े 20 रोचक तथ्य ★ किन्नरों के अखाड़े से जुड़े कुछ नियम 1. गुजरात के अहमदाबाद में बहुचरा माता का मंदिर है, जिन्हें मुर्गे वाली माता भी कहते है, ये किन्नरों की कुलदेवी है। किन्नर अखाड़े में भी इनकी पूजा सबसे पहले की जाती है। 2. किन्नर अखाडा द्वारा देशभर में दस मठ बना लिए गए है। इन मठों में पीठाधीश्वरों की नियुक्ति भी हो चुकी है। 3. किन्नर अखाड़े द्वारा गुरु-शिष्य परम्परा के अंतर्गत देशभर के किन्नरों को संत बनाकर अखाड़े से जोड़ा जा रहा है। 4. अखाड़े का दावा है कि अब तक 1 हजार किन्नर दीक्षा ले चुके है और इस आंकड़े को 10 हजार तक पहुंचाया जाना है। 5. किन्न

किन्नरों से जुड़े 20 रोचक तथ्य

1. ज्योतिष के अनुसार वीर्य की अधिकता से पुरुष (पुत्र) उतपन्न होता है। रक्त (रज) की अधिकता से स्त्री (कन्या) उतपन्न होती है। वीर्य और राज़ समान हो तो किन्नर संतान उतपन्न होती है। किन्नर अखाड़ा – जानिए इससे जुडी ख़ास बातें और इसके नियम 2. महाभारत में जब पांडव एक वर्ष का अज्ञात वास काट रहे थे, तब अर्जुन एक वर्ष तक किन्नर वृहन्नला बनकर रहा था। 3. पुराने समय में भी किन्नर राजा-महाराजाओं के यहां नाचना-गाना करके अपनी जीविका चलाते थे।  महाभारत में वृहन्नला (अर्जुन) ने उत्तरा को नृत्य और गायन की शिक्षा दी थी। 4. किन्नर की दुआएं किसी भी व्यक्ति के बुरे समय को दूर कर सकती हैं। धन लाभ चाहते है तो किसी किन्नर से एक सिक्का लेकर पर्स में रखे। 5. एक मान्यता है कि ब्रह्माजी की छाया से किन्नरों की उत्पत्ति हुई है। दूसरी मान्यता यह है कि अरिष्टा और कश्यप ऋषि से किन्नरों की उतपत्ति हुई है। 6. पुरानी मान्यताओं के अनुसार शिखंडी को किन्नर ही माना गया है। शिखंडी की वजह से ही अर्जुन ने भीष्म को युद्ध में हरा दिया था। 7. यदि कुंडली में बुध गृह कमजोर हो तो किसी किन्नर को हरे रंग की चूड़ियां व साडी दान करनी चाहिए।  इ

दुबई के कुछ इंटरेस्टिंग फैक्ट्स नहीं है एड्रेस सिस्टम

दुनियाभर के तमाम शहरों में एड्रेस सिस्टम है, जिसके जरिए लोग बड़ी आसानी से किसी जगह पर पहुंच जाते हैं, लेकिन दुबई में ऐसा नहीं है। ऐसे में अगर आपको किसी एड्रेस पर जाना है तो वहां के आस-पास के मकान या होटल्स या किसी अन्य प्लेस की जानकारी होनी चाहिए। किंग कोबरा के बारे में 10 रोचक तथ्य ★ शादी से पहले नहीं बना सकते संबंध दुबई में शादी से पहले महिला-पुरुष का संबंध बनाना अवैध है। अगर आप ऐसा करते हुए पकड़े जाते हैं तो गिरफ्तार करने के अलावा निर्वासित भी किया जा सकता है। हालांकि, बंद दरवाजे के पीछे क्या हो रहा है इससे सरकार को कोई लेना-देना नहीं है। लेकिन शादी से पहले खुलेआम हाथ पकड़ कर चलने और किस करते हुए पकड़े जाने पर भी जेल हो सकती है। ★ दुबई में क्राइम ग्राफ जीरो दुनियाभर के ज्यादातर शहरों में अपराध की घटनाएं दिनों-दिन बढ़ रही हैं, लेकिन दुबई में ऐसा नहीं है। आपको जानकर हैरत होगी, लेकिन बता दें कि दुबई में अपराध की संख्या जीरो प्रतिशत है। इसकी वजह वहां के कड़े कानून हैं। अपराध न होने की वजह से ही दुबई को दुनिया का सबसे सुरक्षित शहर माना जाता है। ★ दुबई में सबसे ज्यादा इंडियन दुबई में रहने

किंग कोबरा के बारे में 10 रोचक तथ्य

1.  किंग कोबरा दुनिया के सबसे लम्बे ज़हरीले सांप माने जाते है। किंग कोबरा छह मीटर तक लंबा हो सकता है। सिंहस्थ महाकुंभ : जानिए हिंदू साधू-संतो के 13 प्रमुख अखाड़ों की खास बातें 2. किंग कोबरा अन्य सांपों को भी खा जाते हैं। चाहें वो जहरीले ही क्यों ना हो। 3. इनके कांटने से एक हाथी की भी मौत हो सकती है। 4. किंग कोबरा भी अन्य सांपों की तरह घोंसले बनाते हैं और अपने अंडों की रक्षा करते हैं। 5. किंग कोबरा को कितना जहर का स्त्राव करना है ये वो खुद तय करते हैं। कई बार वो बिना जहर दिए भी काटते हैं। 6. आमतौर पर किंग कोबरा बीस सालों तक जीते हैं। 7. कई कोबरा अपने कद के एक-तिहाई हिस्से तक सीधे खड़े हो सकते हैं। 8. कोबरा कई दिनों या महीनों तक बिना भोजन के रह सकते हैं। 9. इनका जहर अगर आंखों में चला जाए तो सही इलाज ना मिलने से आंखों की रोशनी भी जा सकती है। 10. कई अन्य प्रजातियों की तरह किंग कोबरा सांप भी पानी में आराम से तैर सकते है। You may also like गूगल के बारे में रोचक तथ्य चन्द्र शेखर आजाद से जुड़े कुछ रोचक तथ्य तिरंगा (राष्ट्रीय ध्वज) से जुड़े रोचक तथ्य कैसे बने कैलेंडर के महीने (महीनों की कहानी) इजरा

भगवान परशुराम के जीवन से जुडी रोचक तथ्य

1.अपने शिष्य भीष्म को नहीं कर सके पराजित महाभारत के अनुसार महाराज शांतनु के पुत्र भीष्म ने भगवान परशुराम से ही अस्त्र-शस्त्र की विद्या प्राप्त की थी। एक बार भीष्म काशी में हो रहे स्वयंवर से काशीराज की पुत्रियों अंबा, अंबिका और बालिका को अपने छोटे भाई विचित्रवीर्य के लिए उठा लाए थे। तब अंबा ने भीष्म को बताया कि वह मन ही मन किसी और का अपना पति मान चुकी है तब भीष्म ने उसे ससम्मान छोड़ दिया, लेकिन हरण कर लिए जाने पर उसने अंबा को अस्वीकार कर दिया। किंग कोबरा के बारे में 10 रोचक तथ्य तब अंबा भीष्म के गुरु परशुराम के पास पहुंची और उन्हें अपनी व्यथा सुनाई। अंबा की बात सुनकर भगवान परशुराम ने भीष्म को उससे विवाह करने के लिए कहा, लेकिन ब्रह्मचारी होने के कारण भीष्म ने ऐसा करने से इनकार कर दिया। तब परशुराम और भीष्म में भीषण युद्ध हुआ और अंत में अपने पितरों की बात मानकर भगवान परशुराम ने अपने अस्त्र रख दिए। इस प्रकार इस युद्ध में न किसी की हार हुई न किसी की जीत। 2. ऐसे हुआ भगवान परशुराम का जन्म महर्षि भृगु के पुत्र ऋचिक का विवाह राजा गाधि की पुत्री सत्यवती से हुआ था। विवाह के बाद सत्यवती ने अपने ससु

RBI (रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया) से जुडी 13 रोचक तथ्य

1. मोहर से प्रेरित है आरबीआई का लोगो रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया का जो लोगो है वह ईस्ट इंडिया कंपनी की डबल मोहर से प्रेरित था, जिसमें थोड़ा-सा बदलाव किया गया है। 10 अरबपति जो पहले बहुत गरीब थे। 2. पहले एक निजी संस्था, अब सरकारी रिजर्व बैंक का गठन एक निजी संस्था के रूप में 1 अप्रैल, 1935 को किया गया था, लेकिन अब यह एक सरकारी संस्था है। इस केंद्रीय बैंक का राष्ट्रीयकरण साल 1949 तक नहीं हो सका था। 3. फाइनेंशियल ईयर 1 जुलाई से 30 जून भारत में फाइनेंशियल ईयर 1 अप्रैल से 31 मार्च तक होता है, जबकि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया का फाइनेंशियल ईयर 1 जुलाई से शुरू होकर 30 जून को समाप्त होता है। 4. सिर्फ करंसी नोट छापता है आरबीआई रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया सिर्फ करंसी नोटों की छपाई करता है। जबकि, सिक्कों को बनाने का काम भारत सरकार के द्वारा किया जाता है। 5. उडेशी बनी पहली महिला डिप्टी गवर्नर केजे उडेशी रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की पहली महिला डिप्टी गवर्नर बनीं। उन्हें साल 2003 में इस पद पर नियुक्त किया गया। 6. 5 और 10 हजार के नोट भी छापे रिजर्व बैंक ने 5,000 और 10,000 रुपए मूल्य वर्ग के नोटों की छपाई साल 1938 में की थी।

10 अरबपति जो पहले बहुत गरीब थे।

Kenny Troutt(केनी ट्रॉट)- इनके पिता एक Bar में वेटर थे और परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत खराब थी। केनी ट्रॉट अपने कॉलेज के दिनों में लोगों को insurance बीमा बेचकर अपनी फ़ीस भरा करते थे। 1988 में ट्रॉट ने Excel Communications नाम की एक फ़ोन कम्पनी खोली और बहुत तेजी से आगे बढे। आज ट्रॉट की संपत्ति करीब $1.7 billion की है। भगवान परशुराम के जीवन से जुडी रोचक तथ्य Howard Schultz(होवार्ड स्कुल्ट्ज़)- इनका बहुत ही गरीब परिवार में जन्म हुआ जहां दो वक्त का खाना भी बहुत ही मुश्किल से नसीब होता था। ऐसे परिवेश में पले होवार्ड में बचपन से ही बड़ा आदमी बनने की चाह थी। पढाई ख़त्म होने के बाद होवार्ड ने एक Starbucks नाम कॉफी शाप में काम करना शुरू कर दिया। उस समय Starbucks की करीब 60 ब्रांच थी। होवार्ड ने पूरी लगन से मेहनत की और एक दिन उस Starbucks कॉफी शॉप के CEO बने। और दुनियां में करीब 16000 Starbucks की ब्रांच खोलीं। इनकी संपत्ति करीब $2 billion है। Kenneth Langone(केनेथ लांगोने)- केनेथ के पिता एक प्लम्बर थे जो घर घर जाकर लोगों के नल और पाइप की मरम्मत किया करते थे। लेकिन केनेथ को गरीबी से नफरत थी। उन्होंन

सिंहस्थ महाकुंभ : जानिए हिंदू साधू-संतो के 13 प्रमुख अखाड़ों की खास बातें

जूना अखाड़ा :– मान्यता के अनुसार, यह सबसे पुराना अखाड़ा है। इसीलिए इसे जूना (पुराना) नाम दिया गया है। वर्तमान में सबसे ज्यादा महामंडलेश्वर (275) इसी अखाड़े के है। इनमें विदेशी व महिला महामंडलेश्वर भी शामिल है। मोहनजोदड़ो से जुड़े तथ्य अटल अखाड़ा – इस अखाडे में सिर्फ ब्राह्मण, क्षत्रिय और वैश्य को दीक्षा दी जाती है। अन्य वर्गों को इस अखाड़े में शामिल नहीं किया जाता। आवहन अखाड़ा – अन्य अखाड़ों में महिला साध्वियों को भी दीक्षा दी जाती है, लेकिन आवाहन में महिला साध्वियों की कोई परम्परा नहीं है। निरंजनी अखाड़ा – इस अखाड़े में लगभग 50 महामंडलेश्वर है। सबसे ज्यादा उच्च शिक्षित महामंडलेश्वर इसी अखाड़े में है। अग्नि अखाड़ा – इस अखाड़े में सिर्फ ब्राह्मणों को ही दीक्षा दी जाती है। ब्राह्मण के साथ उनका ब्रह्मचारी होना भी आवश्यक है। महानिर्वाणी अखाड़ा – महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग की पूजा का जिम्मा इसी अखाड़े के पास है। यह परम्परा अनेक वर्षों से चली आ रही है। आनंद अखाडा – इस शैव अखाड़े में आज तक एक भी महामंडलेश्वर नहीं बनाया गया है। इस अखाड़े में आचार्य का पद प्रमुख होता है। दिगंबर अणि अखाड़ा – इस अखाड़े में सबसे ज्यादा

मोहनजोदड़ो से जुड़े तथ्य

1. इसका वास्तविक नाम ‘मोहन जो डरो’ नहीं है, वास्तव में इसे ‘मोयन जो दड़ो’ कहा जाता था, जो सिंधी भाषा का शब्द है, जिसका मतलब ‘मुर्दों का टीला’ है। ये सिंध, पाकिस्तान में है। वहां के लोग इसे मुर्दों का टीला कहते थे। शायद उन्हें इसका इतिहास पहले से पता था। नालंदा विश्वविद्यालय से जुड़े कुछ रोचक तथ्य 2. ऐसा माना जाता है की ईसा पूर्व 26 वि सदी में इसकी स्थापना की गई थी। यानी ये करीब 4600 साल पुराना है। 3. ये सिंधु घाटी सभ्यता का सबसे पुराना और नियोजित शहर था। इसकी खोज राखालदास बनर्जी ने 1922 ई. में की थी। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के महानिदेशक सर जॉन मार्शल ने यहां खुदाई करवाई थी। 4. यहां पर 8 फ़ीट गहरा, 23 फ़ीट चौड़ा और 30 फ़ीट लम्बा कुंड भी है। इसमें वाटरप्रूफ ईंट लगी हुई है। ऐसा माना जाता है कि इसका इस्तेमाल नहाने के लिए किया जाता था। यह विश्व का सबसे प्राचीनतम स्नानघर है। 5. हड़प्पा के निवासी घरों और नगरों के निर्माण के लिए ग्रीड पद्धति का इस्तेमाल करते थे। यहां बड़े घर, चौड़ी सड़के और बहुत सारे कुएं होने के प्रमाण है। 6. खुदाई के वक़्त यहां ईमारतें, धातुओं की मूर्तियां और मुहरें आदि मिली है। जिसम

चन्द्र शेखर आजाद से जुड़े कुछ रोचक तथ्य

1. आजाद ने झांसी के पास एक मंदिर में 8 फीट गहरी और 4 फीट चौड़ी गुफा बनाई थी। वहां वह पुजारी के वेश में रहते थे। नालंदा विश्वविद्यालय से जुड़े कुछ रोचक तथ्य 2. कहा जाता है कि एक दिन अंग्रेजों ने झाँसी स्थित  आजाद के ठिकाने पर धावा बोल दिया। तब आजाद ने अंग्रेजों को स्त्रीवेश धारण कर चकमा दिया था। 3. जलियांवाला केस के बाद आजाद ने एमपी के झाबुआ में आदिवासियों से तीरंदाजी की ट्रेनिंग ली। वह अपने पास हमेशा माउजर रखते थे। 4. बताया जाता है कि आजाद साथियों के साथ रूस जाकर वहां के नेता स्टालिन की मदद लेना चाहते थे। इसके लिए जवाहर लाल नेहरू से 1200 रुपए मांगे थे 5. आजाद नहीं चाहते थे कि उनकी फोटो अंग्रेजों के हाथ लगे। इसके लिए उन्होंने दोस्त को झांसी भेजा, ताकि अंतिम फोटो की प्लेट नष्ट हो जाए। लेकिन, वह नही टूटी। 6. एक बार दोस्त रुद्रनारायण की आर्थिक स्थिति को देखकर वह खुद को अंग्रेजों के हवाले करने को तैयार हो गए। ताकि, इनाम के पैसे से दोस्त का घर अच्छे से चल सके। 7. आजाद ने अपनी जिंदगी के 10 साल फरार रहते हुए बिताए। इसमें ज्यादातर समय झांसी और आसपास के जिलों में ही बीता। 8. स्वतंत्रता संग्राम में

नालंदा विश्वविद्यालय से जुड़े कुछ रोचक तथ्य

1. यहां की लाइब्रेरी में हजारों किताबों के साथ 90 लाख पांडुलिपियां रखी हुई है। यहां पर बख्तियार खिलजी ने आक्रमण कर आग लगा दी थी जिसे बुझाने में 6 महीने से ज्यादा का वक़्त लगा था। एशिया माहद्वीप से जुड़ी 18 रोचक बातें 2. तक्षशिला के बाद नालंदा को दुनिया की दूसरी सबसे प्राचीन यूनिवर्सिटी माना जाता है। ये 800 साल तक अस्तित्व में रही। 3. यहां पर विद्यार्थियों का चयन मेरिट के आधार पर होता था और निःशुल्क शिक्षा दी जाती थी। इसके साथ उनका रहना और खाना भी पूरी तरह निःशुल्क था। 4. इस यूनिवर्सिटी में 10 हजार से ज्यादा विद्यार्थी और 2700 से ज्यादा अध्यापक थे। 5. यूनिवर्सिटी में सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि कोरिया, जापान, चीन, तिब्बत, इंडोनेशिया, ईरान, ग्रीस, मंगोलिया समेत कई दूसरे देशो के स्टूडेंट्स भी पढ़ाई के लिए आते थे। 6. नालंदा यूनिवर्सिटी की स्थापना 5वीं शताब्दी में गुप्त वंश के शासक सम्राट कुमारगुप्त ने की थी। नालंदा में ऐसी कई मुद्राएं भी मिली है जिससे इस बात की पुष्टि भी होती है। 7. नालंदा की स्थापना का उद्देश्य ध्यान और आध्यात्म के लिए स्थान बनाने से था। ऐसा भी कहा जाता है कि गौतम बुद्ध ने कई ब

एशिया माहद्वीप से जुड़ी 18 रोचक बातें

★ पूरी दुनिया की 30% धरती और 4 अरब लोगो के साथ एशिया सबसे बड़ा और सबसे अधिक जनसंख्या वाला महाद्वीप हैं। ★ विश्व के पाँच प्रमुख धर्मों : हिन्दू, ईसाई, इस्लाम, चीनी लोक सभ्यता तथा बौद्ध का उदय यहीं एशिया में हुआ। ★ पूरी दुनिया में उपजाए गए चावल का 90% तो एशिया में ही उपयोग कर लिया जाता हैं। ★ एशिया के 2 अरब लोगो को शराब नही पचती क्योंकि उनमें इसके लिए जरूरी लिवर एन्जाइम नही होता। ★ बंदरों के दिमाग को चीन, दक्षिण एशिया तथा अफ्रीका के कुछ हिस्सों में बड़े चाव से खाया जाता हैं। ★ प्रचलित धारणा के ठीक विपरीत अफ्रीका में कोई जंगली बाघ नहीं पाया जाता; ये बस एशिया में पाए जाते हैं। ★ एशिया के सबसे अमीर आदमी Sir Ka-shing Li ने 15 साल में स्कूल छोड़ दिया था। ★ नेपाल एशिया का पहला देश है जहाँ समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता दी गई। यहां फांसी की सजा भी न दिए जाने का प्रावधान हैं। ★ आधे एशिया, अफ्रीका तथा दो – तिहाई यूरोप के लोगों को हर साल TV लाइसेंस शुल्क अदा करना होता हैं। ★ “चंगेज खाँ” ने एशिया और यूरोप के 4 करोड़ लोगो को मौत के घाट उतार दिया था। ★ साल 2010 में एशिया में करीब 33 लाख

तिरंगा (राष्ट्रीय ध्वज) से जुड़े रोचक तथ्य

क्या आपने कभी ये जानने की कोशिश की हैं कि आखिर इस तिरंगे को किसने बनाया ? क्या आपको पता हैं शहीदों पर लिपटे हुए तिरंगे का क्या होता हैं ? आज आपको राष्ट्रीय ध्वज से जुड़े तमाम ऐसे ही सवालों के जवाब देंगे। ★ भारत के राष्ट्रीय ध्वज को “तिरंगा” नाम से भी सम्बोधित करते हैं. इस नाम के पीछे की वजह इसमें इस्तेमाल होने वाले तीन रंग हैं, केसरिया, सफ़ेद और हरा। ★ भारत के राष्ट्रीय ध्वज में जब चरखे की जगह अशोक चक्र लिया गया तो महात्मा गांधी नाराज हो गए थे। उन्होनें ये भी कहा था कि मैं अशोक चक्र वाले झंडे को सलाम नही करूँगा। ★ संसद भवन देश का एकमात्र ऐसा भवन हैं जिस पर एक साथ 3 तिरंगे फहराए जाते हैं। ★ किसी मंच पर तिरंगा फहराते समय जब बोलने वाले का मुँह श्रोताओं की तरफ हो तब तिरंगा हमेशा उसके दाहिने तरफ होना चाहिए। ★ राँची का ‘पहाड़ी मंदिर’ भारत का अकेला ऐसा मंदिर हैं जहाँ तिरंगा फहराया जाता हैं। 493 मीटर की ऊंचाई पर देश का सबसे ऊंचा झंडा भी राँची में ही फहराया गया हैं। ★ देश में ‘फ्लैग कोड ऑफ इंडिया’ (भारतीय ध्वज संहिता) नाम का एक कानून है, जिसमें तिरंगे को फहराने के कुछ नियम-कायदे निर्धारित