Skip to main content

मोहनजोदड़ो से जुड़े तथ्य

1. इसका वास्तविक नाम ‘मोहन जो डरो’ नहीं है, वास्तव में इसे ‘मोयन जो दड़ो’ कहा जाता था, जो सिंधी भाषा का शब्द है, जिसका मतलब ‘मुर्दों का टीला’ है। ये सिंध, पाकिस्तान में है। वहां के लोग इसे मुर्दों का टीला कहते थे। शायद उन्हें इसका इतिहास पहले से पता था।



2. ऐसा माना जाता है की ईसा पूर्व 26 वि सदी में इसकी स्थापना की गई थी। यानी ये करीब 4600 साल पुराना है।

3. ये सिंधु घाटी सभ्यता का सबसे पुराना और नियोजित शहर था। इसकी खोज राखालदास बनर्जी ने 1922 ई. में की थी। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के महानिदेशक सर जॉन मार्शल ने यहां खुदाई करवाई थी।

4. यहां पर 8 फ़ीट गहरा, 23 फ़ीट चौड़ा और 30 फ़ीट लम्बा कुंड भी है। इसमें वाटरप्रूफ ईंट लगी हुई है। ऐसा माना जाता है कि इसका इस्तेमाल नहाने के लिए किया जाता था। यह विश्व का सबसे प्राचीनतम स्नानघर है।

5. हड़प्पा के निवासी घरों और नगरों के निर्माण के लिए ग्रीड पद्धति का इस्तेमाल करते थे। यहां बड़े घर, चौड़ी सड़के और बहुत सारे कुएं होने के प्रमाण है।

6. खुदाई के वक़्त यहां ईमारतें, धातुओं की मूर्तियां और मुहरें आदि मिली है। जिसमे सबसे प्रमुख नर्तकी की मूर्ति है।

7. मोहनजो दड़ो के संग्रहालय में काला पड़ गया गेहूं, तांबे और कासे के बर्तन, मुहर, चौपड़ की गोटियां, दिए, माप-तौल के पत्थर, तांबे का आईना, मिटटी की बैलगाड़ी और दूसरे खिलौने, दो पाटन वाली चक्की, कंघी, मिटटी के कंगन, पत्थर के औजार है।

8. मोहनजो दड़ो की सड़कों और गलियों में आज भी घुमा जा सकता है। यहां की दीवारें आज भी काफी मजबूत है। इसे भारत का सबसे पुराना लैंडस्केप कहा गया है। यहां पर बौद्ध स्तूप भी बने हैं।

9. यहां खेती और पशुपालन सभ्यता रही है। सिंध के पत्थर और राजस्थान के तांबे से बनाए गए उपकरण यहां खेती करने के लिए काम में लिए जाते थे। हल से खेत जोतने के साक्ष्य कालीबंगा में मिले हैं।

10. यहां के लोग शतरंज का खेल जानते थे।

11. ऐसा माना जाता है कि ये शहर 200 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला था।

12. मोहनजो दरो के निवासी तांबे के बारे में जानते थे पर लोहे के बारे में नहीं जानते थे।

13. दुनिया में सूत के दो सबसे पुराने कपड़ों में से एक का नमूना यहाँ पर ही मिला था।

14. इतिहासकारों के अनुसार कि मोहनजो दड़ो सिंघु घाटी सभ्यता में पहली संस्कृति है जो कि कुएँ खोद कर भू-जल तक पहुँची। मोहनजो दड़ो में करीब 700 कुएँ थे।

15. यह दुनिया का सबसे पुराना नियोजित और उत्कृष्ट शहर माना जाता है।

You may also like

Comments

Popular posts from this blog

कर्क रेखा विश्व के किन देशों से होकर गुजरती है?

★ कर्क रेखा विश्व के 18 देशों से होकर गुजरती है। उन देशों के नाम निम्नलिखित हैं। मकर रेखा किन देशों से होकर गुजरती है? • मेक्सिको • अल्जीरिया • माली • मारीतानिया • इजिप्ट (मिस्र) • नाइजर • म्यामार • संयुक्त अरब अमीरात (UAE) • बहामास • ताईवान • ओमान • चाड (उत्तरतम सीमा में) • चीन • बांग्लादेश • मोरक्को • सउदी अरब • भारत • लीबिया ★  You may also like 15 अजीब कानून Old Name Of Some Indian City/village/state Amazing Dates Of 2017 Updated List Of UP Cabinet Ministers

मकर रेखा किन देशों से होकर गुजरती है?

★ मकर रेखा विश्व के दस देशों से गुजरती है।उनके नाम निम्नलिखित हैं।  कर्क रेखा विश्व के किन देशों से होकर गुजरती है? • अर्जेंटीना • बोत्स्वाना • दक्षिण अफ्रीका • आस्ट्रेलिया • नामीबिया • मोजाम्बिक • मेडागास्कर • चिली • पराग्वे • ब्राजील ★  You may also like 15 अजीब कानून Old Name Of Some Indian City/village/state Amazing Dates Of 2017 Updated List Of UP Cabinet Ministers

कैसे बने कैलेंडर के महीने (महीनों की कहानी)

Friends आप calender का उपयोग तो करते होंगे लेकिन क्या आपको पता है कि कैसे बने कैलेंडर के महीने जानने के लिए आगे पढ़ें। पाकिस्तान के 12 हैरान करदेने वाले कानून , जनवरी : रोमन देवता 'जेनस' के नाम पर वर्ष के पहले महीने जनवरी का नामकरण हुआ। मान्यता है कि जेनस के दो चेहरे हैं। एक से वह आगे तथा दूसरे से पीछे देखता है। इसी तरह जनवरी के भी दो चेहरे हैं। एक से वह बीते हुए वर्ष को देखता है तथा दूसरे से अगले वर्ष को। जेनस को लैटिन में जैनअरिस कहा गया। जेनस जो बाद में जेनुअरी बना जो हिन्दी में जनवरी हो गया। फरवरी : इस महीने का संबंध लेटिन के फैबरा से है। इसका अर्थ है 'शुद्धि की दावत।' पहले इसी माह में 15 तारीख को लोग शुद्धि की दावत दिया करते थे। कुछ लोग फरवरी नाम का संबंध रोम की एक देवी फेबरुएरिया से भी मानते हैं। जो संतानोत्पत्ति की देवी मानी गई है इसलिए महिलाएं इस महीने इस देवी की पूजा करती थीं ताकि वे प्रसन्न होकर उन्हें संतान होने का आशीर्वाद दें।   मार्च : रोमन देवता 'मार्स' के नाम पर मार्च महीने का नामकरण हुआ। रोमन वर्ष का प्रारंभ इसी महीने से होता था। मार्स मार्टिअस क...