Skip to main content

10 अरबपति जो पहले बहुत गरीब थे।

Kenny Troutt(केनी ट्रॉट)- इनके पिता एक Bar में वेटर थे और परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत खराब थी। केनी ट्रॉट अपने कॉलेज के दिनों में लोगों को insurance बीमा बेचकर अपनी फ़ीस भरा करते थे। 1988 में ट्रॉट ने Excel Communications नाम की एक फ़ोन कम्पनी खोली और बहुत तेजी से आगे बढे। आज ट्रॉट की संपत्ति करीब $1.7 billion की है।



Howard Schultz(होवार्ड स्कुल्ट्ज़)- इनका बहुत ही गरीब परिवार में जन्म हुआ जहां दो वक्त का खाना भी बहुत ही मुश्किल से नसीब होता था। ऐसे परिवेश में पले होवार्ड में बचपन से ही बड़ा आदमी बनने की चाह थी। पढाई ख़त्म होने के बाद होवार्ड ने एक Starbucks नाम कॉफी शाप में काम करना शुरू कर दिया। उस समय Starbucks की करीब 60 ब्रांच थी। होवार्ड ने पूरी लगन से मेहनत की और एक दिन उस Starbucks कॉफी शॉप के CEO बने। और दुनियां में करीब 16000 Starbucks की ब्रांच खोलीं। इनकी संपत्ति करीब $2 billion है।

Kenneth Langone(केनेथ लांगोने)- केनेथ के पिता एक प्लम्बर थे जो घर घर जाकर लोगों के नल और पाइप की मरम्मत किया करते थे। लेकिन केनेथ को गरीबी से नफरत थी। उन्होंने Langone’s school at Bucknell University को खोला। यूनिवर्सिटी में पैसा लगाने के लिए केनेथ ने बहुत सारी छोटी छोटी नौकरियाँ भी कीं। आज केनेथ की संपत्ति $2.1 billion है।

Oprah Winfrey – ओपराह विनफ्रे को शुरुआत से ही मीडिया में बहुत अधिक रूचि थी। स्कूल में स्टेज पे भाषण देना और अन्य मिडिया सम्बंधित चीज़ें विनफ्रे की फेवरेट थीं। कुछ टाइम उन्होंने लोकल रेडियो स्टेशन में नौकरी भी की थी। जब ये Tennessee State University में थीं तब इनको मीडिया में अच्छी नौकरी मिली और इन्होंने अपनी पढाई को छोड़कर मीडिया में करियर पर ध्यान दिया। आज विनफ्रे विश्व की सफलतम लोगों में गिनी जाती हैं। ओपराह विनफ्रे की संपत्ति करीब $2.9 billion है।

Shahid Khan(शाहिद खान)- शाहिद खान का जन्म पाकिस्तान में हुआ था। जब ये पाकिस्तान से U. S. आये तो ये होटलों में बर्तन साफ करते थे। एक समय था जब खान 1$/घंटा के हिसाब से बर्तन धोने का काम करते थे। आज वो अमेरिका की एक प्रसिद्ध कंपनी Flex-N-Gate के मालिक हैं और दुनियां के सबसे अमीर लोगों की सूची में गिने जाते हैं। शाहिद खान की संपत्ति करीब $3.8 billion है।

Kirk Kerkorian(किर्क केरकोरियन)- केरकोरियन का परिवार इतना गरीब था कि इनको आठवीं कक्षा से ही पढाई छोड़नी पढ़ी और फिर इन्होंने बॉक्सर के रूप में एक क्लब ज्वाइन कर लिया जिससे वह अपने परिवार का खर्चा चलाते थे। दूसरे विश्व युद्ध के दौरान केरकोरियन ब्रिटेन की एयरफोर्स में शामिल थे। बाद में इन्होने होटल और resorts बनाने का काम शुरू किया। इनकी संपत्ति करीब $3.9 billion है।

Paul DeJoria- पॉल जब 10 साल के थे तब घर घर जाकर अख़बार बाँटा करते थे ताकि उनके परिवार को आर्थिक मदद मिल सके। आगे चलकर इन्होंने मिलिट्री भी ज्वाइन की। पॉल ने 700 डॉलर लोन लेकर शेम्पू का काम शुरू किया और घर घर जाकर शेम्पू बेचा करते थे। बाद में इन्होने Patron Tequila बनाया जो कि एक सौंदर्य सम्बंधित लोशन है। आज पॉल की संपत्ति करीब $4 billion है।

Do Won Chang(डो वोन चांग)- एक समय था जब वोन चांग का परिवार बेहद गरीबी से जूझ रहा था। जब आशा की कोई किरण दिखाई नहीं दी तो वोन चांग कोरिया ने अमेरिका आ गए। यहाँ आकर वोन चांग ने एक साथ तीन जगह नौकरी करते थे जिससे परिवार के लिए पैसे जुटाए जा सकें। वोन चांग ने एक कॉफी शॉप में वेटर का काम किया फिर कम्पनी में चौकीदार भी बने। बाद में इन्होंने Forever 21 नाम की एक कपड़े बेचने दुकान खोली। इनकी ये दुकान इतनी ज्यादा चली कि दुनिया भर में इन्होने करीब 480 ब्रांच खोल दीं और एक साल में करीब 3 बिलियन डॉलर की बिक्री करने का अनोखा रिकॉर्ड बनाया। अब इनकी संपत्ति करीब $5 billion है।

Ralph Lauren(रॉल्फ लॉरेन)- लॉरेन का बचपन बहुत ही अभावों में गुजरा। उनका परिवार दाने दाने को मोहताज था। इसी वजह से लॉरेन ने 10 वीं के बाद पढाई छोड़कर आर्मी में भर्ती हो गए। बाद में ये Brooks Brothers नाम की टाई बनाने वाली कम्पनी में कलर्क भी बने। उनका सपना था कि टाई बनाने की एक कंपनी खोलें। इसी कम्पनी में रहकर लॉरेन ने करीब $500,000 टाई बेचकर ही कमाया। आगे चलकर इन्होंने विश्वप्रसिद्ध Polo कम्पनी की स्थापना की। आज इनकी संपत्ति करीब $7.7 billion है।

Leonardo Del Vecchio(लिओनार्डो डेल वेच्चीओ) – बचपन में ही लिओनार्डो के पिता का देहांत हो गया था। वो 5 भाईओं में से एक था। बाद में इनको अनाथालय भेज दिया गया क्यूंकी उनकी विधवा माँ उनका पालन पोषण करने में सक्षम नहीं थीं। जब थोड़े बड़े हुए तो इन्होंने एक फैक्टरी में नौकरी कर ली जहाँ गाड़ियों के पार्ट्स और चश्मे के लेंस बनाये जाते थे। वहीँ रहकर इन्होंने सारा काम सीखा और अपनी खुद की एक दुकान खोली और बहुत जल्द दुनिया के सबसे बड़े sunglasses मेकर बने। आज लिओनार्डो की संपत्ति करीब $15.3 billion है।

Comments

Popular posts from this blog

कर्क रेखा विश्व के किन देशों से होकर गुजरती है?

★ कर्क रेखा विश्व के 18 देशों से होकर गुजरती है। उन देशों के नाम निम्नलिखित हैं। मकर रेखा किन देशों से होकर गुजरती है? • मेक्सिको • अल्जीरिया • माली • मारीतानिया • इजिप्ट (मिस्र) • नाइजर • म्यामार • संयुक्त अरब अमीरात (UAE) • बहामास • ताईवान • ओमान • चाड (उत्तरतम सीमा में) • चीन • बांग्लादेश • मोरक्को • सउदी अरब • भारत • लीबिया ★  You may also like 15 अजीब कानून Old Name Of Some Indian City/village/state Amazing Dates Of 2017 Updated List Of UP Cabinet Ministers

मकर रेखा किन देशों से होकर गुजरती है?

★ मकर रेखा विश्व के दस देशों से गुजरती है।उनके नाम निम्नलिखित हैं।  कर्क रेखा विश्व के किन देशों से होकर गुजरती है? • अर्जेंटीना • बोत्स्वाना • दक्षिण अफ्रीका • आस्ट्रेलिया • नामीबिया • मोजाम्बिक • मेडागास्कर • चिली • पराग्वे • ब्राजील ★  You may also like 15 अजीब कानून Old Name Of Some Indian City/village/state Amazing Dates Of 2017 Updated List Of UP Cabinet Ministers

भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ (RAW) के बारे में रोचक तथ्य

खुफिया एजेंसियां किसी भी देश की सुरक्षा में अपना एक अलग महत्व रखती हैं। भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ (RAW) हैं। ★ रॉ का गठन 1962 के भारत-चीन युद्ध और 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के बाद तब किया गया, जब इंदिरा गांधी सरकार ने भारत की सुरक्षा की जरूरत को महसूस किया। ★ रॉ पर RTI नही डाल सकते, क्योंकि यह देश की सुरक्षा का मामला हैं। ★ रॉ में शामिल होने के लिए आपके माता-पिता का भारतीय होने जरूरी हैं। ★ रॉ का सिद्धांत ‘धर्मो रक्षति रक्षितः’ है, जिसका मतलब है कि जो शख्स धर्म की रक्षा करता है वह हमेशा सुरक्षित रहता हैं। ★ रॉ सीधी अपनी रिपोर्ट प्रधानमंत्री को भेजती है. इसके डायरेक्टर का चुनाव, सेक्रेटरी द्वारा होता हैं। ★ ऐसे प्रत्याशी जिनका चुनाव रक्षा बलों से हुआ हो उन्हें इसमें शामिल होने से पहले अपने मूल विभाग से इस्तीफा देना आवश्यक हैं। ★ मिशन पूरा होने के बाद, अधिकारी को अनुमति होती है कि वह अपने मूल विभाग में वापस शामिल हो सकते हैं। ★ सिक्किम को भारत में शामिल करने का श्रेय भी बहुत हद तक रॉ को जाता हैं। रॉ ने वहां के नागरिकों को भारत समर्थक (प्रो इंडियन) बनाने में अहम भूमिका निभाई। ★ ...