Skip to main content

चन्द्र शेखर आजाद से जुड़े कुछ रोचक तथ्य

1. आजाद ने झांसी के पास एक मंदिर में 8 फीट गहरी और 4 फीट चौड़ी गुफा बनाई थी। वहां वह पुजारी के वेश में रहते थे।



2. कहा जाता है कि एक दिन अंग्रेजों ने झाँसी स्थित  आजाद के ठिकाने पर धावा बोल दिया। तब आजाद ने अंग्रेजों को स्त्रीवेश धारण कर चकमा दिया था।

3. जलियांवाला केस के बाद आजाद ने एमपी के झाबुआ में आदिवासियों से तीरंदाजी की ट्रेनिंग ली। वह अपने पास हमेशा माउजर रखते थे।

4. बताया जाता है कि आजाद साथियों के साथ रूस जाकर वहां के नेता स्टालिन की मदद लेना चाहते थे। इसके लिए जवाहर लाल नेहरू से 1200 रुपए मांगे थे

5. आजाद नहीं चाहते थे कि उनकी फोटो अंग्रेजों के हाथ लगे। इसके लिए उन्होंने दोस्त को झांसी भेजा, ताकि अंतिम फोटो की प्लेट नष्ट हो जाए। लेकिन, वह नही टूटी।

6. एक बार दोस्त रुद्रनारायण की आर्थिक स्थिति को देखकर वह खुद को अंग्रेजों के हवाले करने को तैयार हो गए। ताकि, इनाम के पैसे से दोस्त का घर अच्छे से चल सके।

7. आजाद ने अपनी जिंदगी के 10 साल फरार रहते हुए बिताए। इसमें ज्यादातर समय झांसी और आसपास के जिलों में ही बीता।

8. स्वतंत्रता संग्राम में कदम रखते हुए वह अरेस्ट हुए। मुकदमे में उन्होंने अपना नाम-आजाद, पिता का नाम- स्वाधीन, घर- जेल बताया।

9. अगस्त 1925 को काकोरी स्टेशन पर ट्रैन रोक कर वह अपने 6 साथियों के साथ उतरे। उनमे से एक ने जोर से कहा, ‘सारे यात्री अपनी-अपनी जगह बैठे रहे। हम डकैत नहीं है। हम तो सिर्फ अंग्रेजों का खजाना लूटने आए है ,’

10. लाला लाजपत राय के निधन के बाद भगत सिंह और अन्य कार्यकर्ताओं को आजाद ने ट्रेनिंग दी। भगत सिंह उन्हें अपना गुरु मानते थे।

11. गांधीजी द्वारा असहयोग आंदोलन को अचानक बंद कर देने के कारण उनकी विचारधारा में बदलाव आया और वे क्रान्तिकारी गतिविधियों से जुड़ कर हिन्दुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन के सक्रिय सदस्य बन गए ।

12. चंद्रशेखर सिर्फ 14 साल की उम्र में 1921 में गांधी जी के असहयोग आंदोलन से जुड़ गए थे और तभी उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया और जब जज ने उनसे उनके पिता नाम पूछा तो जवाब में चंद्रशेखर ने अपना नाम आजाद और पिता का नाम स्वतंत्रता और पता जेल बताया।यहीं से चंद्रशेखर सीताराम तिवारी का नाम चंद्रशेखर आजाद पड़ा।

13. एक बार इलाहाबाद में पुलिस ने उन्हें घेर लिया और गोलियां दागनी शुरू कर दी। दोनों ओर से गोलीबारी हुई। चंद्रशेखर आजाद ने अपने जीवन में ये कसम खा रखी था कि वो कभी भी जिंदा पुलिस के हाथ नहीं आएंगे। इसलिए उन्होंने खुद को गोली मार ली।

14. जिस पार्क में उनका निधन हुआ था आजादी के बाद इलाहाबाद के उस पार्क का नाम बदलकर चंद्रशेखर आजाद पार्क और मध्य प्रदेश के जिस गांव में वह रहे थे उसका धिमारपुरा नाम बदलकर आजादपुरा रखा गया।

15. आजाद का प्रारम्भिक जीवन आदिवासी इलाके में बीता इसलिए बचपन में आजाद ने भील बालकों के साथ खूब धनुष बाण चलाए। इस प्रकार उन्होंने निशानेबाजी बचपन में ही सीख ली थी।

You may also like

Comments

Popular posts from this blog

कर्क रेखा विश्व के किन देशों से होकर गुजरती है?

★ कर्क रेखा विश्व के 18 देशों से होकर गुजरती है। उन देशों के नाम निम्नलिखित हैं। मकर रेखा किन देशों से होकर गुजरती है? • मेक्सिको • अल्जीरिया • माली • मारीतानिया • इजिप्ट (मिस्र) • नाइजर • म्यामार • संयुक्त अरब अमीरात (UAE) • बहामास • ताईवान • ओमान • चाड (उत्तरतम सीमा में) • चीन • बांग्लादेश • मोरक्को • सउदी अरब • भारत • लीबिया ★  You may also like 15 अजीब कानून Old Name Of Some Indian City/village/state Amazing Dates Of 2017 Updated List Of UP Cabinet Ministers

मकर रेखा किन देशों से होकर गुजरती है?

★ मकर रेखा विश्व के दस देशों से गुजरती है।उनके नाम निम्नलिखित हैं।  कर्क रेखा विश्व के किन देशों से होकर गुजरती है? • अर्जेंटीना • बोत्स्वाना • दक्षिण अफ्रीका • आस्ट्रेलिया • नामीबिया • मोजाम्बिक • मेडागास्कर • चिली • पराग्वे • ब्राजील ★  You may also like 15 अजीब कानून Old Name Of Some Indian City/village/state Amazing Dates Of 2017 Updated List Of UP Cabinet Ministers

कैसे बने कैलेंडर के महीने (महीनों की कहानी)

Friends आप calender का उपयोग तो करते होंगे लेकिन क्या आपको पता है कि कैसे बने कैलेंडर के महीने जानने के लिए आगे पढ़ें। पाकिस्तान के 12 हैरान करदेने वाले कानून , जनवरी : रोमन देवता 'जेनस' के नाम पर वर्ष के पहले महीने जनवरी का नामकरण हुआ। मान्यता है कि जेनस के दो चेहरे हैं। एक से वह आगे तथा दूसरे से पीछे देखता है। इसी तरह जनवरी के भी दो चेहरे हैं। एक से वह बीते हुए वर्ष को देखता है तथा दूसरे से अगले वर्ष को। जेनस को लैटिन में जैनअरिस कहा गया। जेनस जो बाद में जेनुअरी बना जो हिन्दी में जनवरी हो गया। फरवरी : इस महीने का संबंध लेटिन के फैबरा से है। इसका अर्थ है 'शुद्धि की दावत।' पहले इसी माह में 15 तारीख को लोग शुद्धि की दावत दिया करते थे। कुछ लोग फरवरी नाम का संबंध रोम की एक देवी फेबरुएरिया से भी मानते हैं। जो संतानोत्पत्ति की देवी मानी गई है इसलिए महिलाएं इस महीने इस देवी की पूजा करती थीं ताकि वे प्रसन्न होकर उन्हें संतान होने का आशीर्वाद दें।   मार्च : रोमन देवता 'मार्स' के नाम पर मार्च महीने का नामकरण हुआ। रोमन वर्ष का प्रारंभ इसी महीने से होता था। मार्स मार्टिअस क...