Skip to main content

दुबई के कुछ इंटरेस्टिंग फैक्ट्स नहीं है एड्रेस सिस्टम

दुनियाभर के तमाम शहरों में एड्रेस सिस्टम है, जिसके जरिए लोग बड़ी आसानी से किसी जगह पर पहुंच जाते हैं, लेकिन दुबई में ऐसा नहीं है। ऐसे में अगर आपको किसी एड्रेस पर जाना है तो वहां के आस-पास के मकान या होटल्स या किसी अन्य प्लेस की जानकारी होनी चाहिए।



★ शादी से पहले नहीं बना सकते संबंध

दुबई में शादी से पहले महिला-पुरुष का संबंध बनाना अवैध है। अगर आप ऐसा करते हुए पकड़े जाते हैं तो गिरफ्तार करने के अलावा निर्वासित भी किया जा सकता है। हालांकि, बंद दरवाजे के पीछे क्या हो रहा है इससे सरकार को कोई लेना-देना नहीं है। लेकिन शादी से पहले खुलेआम हाथ पकड़ कर चलने और किस करते हुए पकड़े जाने पर भी जेल हो सकती है।

★ दुबई में क्राइम ग्राफ जीरो

दुनियाभर के ज्यादातर शहरों में अपराध की घटनाएं दिनों-दिन बढ़ रही हैं, लेकिन दुबई में ऐसा नहीं है। आपको जानकर हैरत होगी, लेकिन बता दें कि दुबई में अपराध की संख्या जीरो प्रतिशत है। इसकी वजह वहां के कड़े कानून हैं। अपराध न होने की वजह से ही दुबई को दुनिया का सबसे सुरक्षित शहर माना जाता है।

★ दुबई में सबसे ज्यादा इंडियन

दुबई में रहने वाले कुल लोगों की संख्या की 17 प्रतिशत आबादी ही दुबईवासियों की तथा 50 प्रतिशत जनसंख्या भारतीयों की है। बाकी की 33 प्रतिशत जनसंख्या दुनियाभर के अलग-अलग देशों के लोगों की है।

★ नहीं लगता इनकम टैक्स

भारत सहित दुनियाभर के तमाम देशों में लोगों को इनकम टैक्स देना होता है, लेकिन दुबई में ऐसा नहीं है। यहां के लोगों को इनकम टैक्स देने की जरूरत नहीं होती है।

★ दुनिया के 20 प्रतिशत क्रेन दुबई में

आपको जानकर हैरत होगी, लेकिन बता दें कि पूरी दुनिया के 20 प्रतिशत क्रेन सिर्फ दुबई में हैं, जो कि वहां पर बनने वाले इमारतों के निर्माण कार्य में लगाए गए हैं।

★ दुनिया की सबसे लंबी सोने की चेन दुबई में

दुनिया की सबसे लंबी सोने की चेन दुबई में है, जिसकी लंबाई 4.2 किलोमीटर है। इसका वजन 22 किलो है और इसे 9600 लोगों ने मिलकर खरीदा है

★ एटीएम से निकलते है सोने के सिक्के

दुबई में ऐसे एटीएम भी हैं, जिसमें से गोल्ड बार (सोने के बिस्किट) और सोने के सिक्के निकलते हैं। इस मशीन पर भी सोने की मोटी लेयर चढ़ी होती है और यहां कस्टमर्स को 24 कैरेट के गोल्ड क्वाइन और गोल्ड बिस्किट के कई ऑप्शन मिलते हैं।

★ घर में शराब पीने के लिए भी जरुरी है लाइसेंस

दुबई में अपने घर में ही एल्कोहल रखने के लिए लाइसेंस जरूरी होता है। लिकर लाइसेंस के बिना अपने घर में शराब पीने की इजाजत नहीं होती है।

Comments

Popular posts from this blog

कर्क रेखा विश्व के किन देशों से होकर गुजरती है?

★ कर्क रेखा विश्व के 18 देशों से होकर गुजरती है। उन देशों के नाम निम्नलिखित हैं। मकर रेखा किन देशों से होकर गुजरती है? • मेक्सिको • अल्जीरिया • माली • मारीतानिया • इजिप्ट (मिस्र) • नाइजर • म्यामार • संयुक्त अरब अमीरात (UAE) • बहामास • ताईवान • ओमान • चाड (उत्तरतम सीमा में) • चीन • बांग्लादेश • मोरक्को • सउदी अरब • भारत • लीबिया ★  You may also like 15 अजीब कानून Old Name Of Some Indian City/village/state Amazing Dates Of 2017 Updated List Of UP Cabinet Ministers

मकर रेखा किन देशों से होकर गुजरती है?

★ मकर रेखा विश्व के दस देशों से गुजरती है।उनके नाम निम्नलिखित हैं।  कर्क रेखा विश्व के किन देशों से होकर गुजरती है? • अर्जेंटीना • बोत्स्वाना • दक्षिण अफ्रीका • आस्ट्रेलिया • नामीबिया • मोजाम्बिक • मेडागास्कर • चिली • पराग्वे • ब्राजील ★  You may also like 15 अजीब कानून Old Name Of Some Indian City/village/state Amazing Dates Of 2017 Updated List Of UP Cabinet Ministers

RBI (रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया) से जुडी 13 रोचक तथ्य

1. मोहर से प्रेरित है आरबीआई का लोगो रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया का जो लोगो है वह ईस्ट इंडिया कंपनी की डबल मोहर से प्रेरित था, जिसमें थोड़ा-सा बदलाव किया गया है। 10 अरबपति जो पहले बहुत गरीब थे। 2. पहले एक निजी संस्था, अब सरकारी रिजर्व बैंक का गठन एक निजी संस्था के रूप में 1 अप्रैल, 1935 को किया गया था, लेकिन अब यह एक सरकारी संस्था है। इस केंद्रीय बैंक का राष्ट्रीयकरण साल 1949 तक नहीं हो सका था। 3. फाइनेंशियल ईयर 1 जुलाई से 30 जून भारत में फाइनेंशियल ईयर 1 अप्रैल से 31 मार्च तक होता है, जबकि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया का फाइनेंशियल ईयर 1 जुलाई से शुरू होकर 30 जून को समाप्त होता है। 4. सिर्फ करंसी नोट छापता है आरबीआई रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया सिर्फ करंसी नोटों की छपाई करता है। जबकि, सिक्कों को बनाने का काम भारत सरकार के द्वारा किया जाता है। 5. उडेशी बनी पहली महिला डिप्टी गवर्नर केजे उडेशी रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की पहली महिला डिप्टी गवर्नर बनीं। उन्हें साल 2003 में इस पद पर नियुक्त किया गया। 6. 5 और 10 हजार के नोट भी छापे रिजर्व बैंक ने 5,000 और 10,000 रुपए मूल्य वर्ग के नोटों की छपाई साल 1938 में की थी।...