Skip to main content

दुनिया के अजब गजब ट्रैफिक कानून




1. सैन फ्रांसिस्को में कार वॉशिंग के दौरान कार को अंडरवेयर से साफ करना गैरकानूनी है।

2. न्यू जर्सी में अगर ट्रैफिक पुलिस के इस सवाल क्या तुम्हें पता है, मैंने तुम्हें क्यों रोका? पर आपने ये अगर तुम्हें नहीं पता, तो मैं तुम्हें नहीं बताऊंगा जवाब दिया, तो आप पर स्वत 300 डॉलर यानी 18 हजार रुपए का जुर्माना हो जाएगा।

3. लंदन में टैक्सी रोकना उस वक्त गैरकानूनी है, जब आप प्लेग बीमारी से ग्रसित हैं।

4. सन सल्वाडोर में नशे में धुत होकर गाड़ी चलाने वाले शख्स को आग से झुलसाकर मारने का प्रावधान है।

5. जर्मनी के राजमार्ग पर गाड़ी रोकना गैरकानूनी है।

6. अलाबामा में आंखों पर पट्टी बांधकर गाड़ी चलाना अवैध है। 

7. कैलिफोर्निया में कोई महिला हाउसकोट पहनकर गाड़ी नहीं चला सकती है।

8. रूस में गंदी कार दौड़ाने के लिए एक बार में 2000 रूबल्स यानी करीब 3400 रुपए का जुर्माना भरना पड़ता है।

9. स्वीडन में दिन में 24 घंटे और 12 महीने कार की हेडलाइट ऑन रखनी होती है।

10. कोस्टारिका में कार चलाने के दौरान शराब पीने की आजादी है। लेकिन ख्याल रहे कि आपके खून में शराब का स्तर 0.75 या इससे ऊपर न जाए। हालांकि यह संभव ही नहीं है।

11. स्पेन में कार ड्राइव करने के दौरान एक्स्ट्रा ग्लासेस बेहद जरूरी हैं। अगर ऐसा नहीं होगा तो जुर्माना चुकाने के लिए तैयार रहिएगा।

Recommend for you



Comments